बैंक अॉफ इंडिया गोविंदपुर शाखा में धूमधाम से मना स्थापना दिवस
बैंक अॉफ इंडिया गोविंदपुर शाखा का 8वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उप अांचलिक प्रबंधक सुकांत कुमार मोहंती ने केक कटिंग की। साथ ही शाखा की उपलब्धियों के बारे में ग्राहकों जानकारी दी। माैके पर प्रेम प्रकाश, शिव शर्मा, धर्मराज कुमार, मोनू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर बैंक कर्मियों के साथ साथ खाताधारक भी काफी संख्या में मौजूद थे। मालूम हो कि बैंक ऑफ इंडिया जिले की लीड बैंक का भी काम करती है। बैंक ऑफ इंडिया की गोविंदपुर शाखा में भी काफी संख्या में लोगों ने खाता खुलवाया है। यहां के लोगों के बीच बैंक ऑफ इंडिया के खुलने से काफी लाभ हुआ है। मालूम हो कि बैंक ऑफ इंडिया से लोन लेकर कई बेरोजगार युवकों ने अपना काम भी शुरू किया है। खास तौर से ऑटो रिक्शा फाइनांस कराने में युवकों खासी रुचि भी िदखाई है।