पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेल्डीह चर्च स्कूल ने बकाए फीस की सूचना की सार्वजनिक, डिप्रेशन में छात्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेल्डीह चर्च स्कूल द्वारा छात्र रिशांत ओझा के बाकी फीस के मामले को सार्वजनिक करने की शिकायत डीसी रवि शंकर शुक्ला से की है। छात्र के पिता ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर कहा गया है कि स्कूल परिवार को प्रताड़ित कर रहा है। प्रिंसिपल एल पीटरसन द्वारा प्रेस बयान जारी कर कहा गया कि रिशांत ओझा के सितंबर 2019 से लेकर मार्च 2020 तक के स्कूल फीस को माफ किए जाने के निर्णय का जिक्र लिखित रूप से किया है। जबकि सच्चाई यह है कि छात्र के परिवार से किसी सदस्य द्वारा कभी भी स्कूल प्रबंधन से फीस माफी हेतु कोई आग्रह नहीं किया गया। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल ने यदि ऐसा कोई निर्णय लिया था तो इसकी जानकारी अभिभावकों को देनी चाहिए थी। उनकी सहमति के बाद ही प्रेस में बयान जारी करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अब उनका बेटा काफी डिप्रेशन में है। स्कूल जाने के बाद उसे बच्चे फीस माफी के विषय में चिढ़ाएंगे, जिससे फिर प्रताड़ना झेलनी पड़ेगी।

खबरें और भी हैं...