जीण माता का दो दिवसीय 14वां महोत्सव 21 व 22 मार्च काे, राजस्थान से आएंगे भजन गायक
शोभा यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल 24 परगना की महिला ढाकी होगी मुख्य आकर्षण
जीण माता का दो दिवसीय 14वां वार्षिक महोत्सव 21 अाैर 22 मार्च काे मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। मां भवानी के चरणों में मंगल पाठ कोलकाता के श्याम अग्रवाल और स्वाति अग्रवाल करेंगी। वहीं, भजनों की प्रस्तुति जयपुर राजस्थान के भजन गायक निशा दत्त और गोविंद शर्मा करेंगे।
यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन 21 मार्च की शाम को 5 बजे साकची शिव मंदिर से शोभा यात्रा निकलेगी, जो गोलमुरी शिव मंदिर में मां जीण भवानी के मंदिर में जाकर संपन्न होगी। शोभा यात्रा का कार्यभार अनंत अग्रवाल को सौंपा गया है। शोभा यात्रा में पश्चिम बंगाल 24 परगना की महिला ढाकी भी शामिल रहेगी। दूसरे दिन 22 मार्च को साकची बंगाल क्लब में दोपहर तीन बजे से मां भवानी का जीण शक्ति मंगल पाठ और संध्या 8 बजे से भजनों की अमृत वर्षा होगी। निशान यात्रा, मंगल पाठ व चुनरी का कूपन भक्तों के बीच पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर वितरण हो रहा है। जो भक्त कूपन लेना चाहते हैं वे शंभू खन्ना आदरा भवन मिल एरिया साकची, अग्रवाल मेडिकल स्टेट माइल रोड साकची, शोभा मेडिकल कदमा बाजार, शर्मा आयुर्वेदिक स्टोर चौक बाजार जुगसलाई, अंजनी मेडिकल गोलमुरी एवं जीण माता शिव मंदिर गोलमुरी से प्राप्त कर सकते हैं।
श्री खाटू नरेश का दर्शन कर शहर लौटे श्री श्याम प्रचार संघ के श्याम प्रेमी
श्री श्याम प्रचार संघ, टाटानगर के श्याम भक्त बुधवार की रात केदार नाथ जैसूका के नेतृत्व में उत्कल एक्सप्रेस से टाटानगर पहुंचे। श्याम भक्त श्री खाटू नरेश का दर्शन कर धन्य हुए। संस्था के प्रेस प्रवक्ता मुन्ना अग्रवाल ने बताया कि खाटू जाने के क्रम में प्रयागराज स्टेशन पर केदान नाथ जैसूका का मारवाड़ी समाज ने स्वागत किया। 2 मार्च को रिंगस स्थित परशुराम धर्मशाला से विशाल निशान यात्रा निकाली गई और 17 किमी पैदल चलकर बाबा को निशान अर्पित किया गया। नवमी, दशमी व ग्यारस का राजस्थान स्थित टाटानगर धर्मशाला में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। इस अवसर पर कीर्तन में मनोज पारीख, सरोज पारीख, रोहित गुलाटी, रजनी राजस्थानी, मोना मेहता ने भजनों की अमृतवर्षा कर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। 8 मार्च को बाबा बारस का ज्योत लेकर उत्कल एक्सप्रेस से टाटानगर के लिए प्रस्थान किया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, लिली अग्रवाल, पूजा, अर्चना, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की प|ी सुधा गुप्ता भी टाटानगर धर्मशाला पहुंचकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम में महेश सिंघानिया, रामअवतार पटवारी, चंद अग्रवाल, युगल पुरोहित, टी. अंजी राव, हडि़या दास, कृष्णा साहू, चंदन अग्रवाल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
होगी। शोभा यात्रा का कार्यभार अनंत अग्रवाल को सौंपा गया है। शोभा यात्रा में पश्चिम बंगाल 24 परगना की महिला ढाकी भी शामिल रहेगी। दूसरे दिन 22 मार्च को साकची बंगाल क्लब में दोपहर तीन बजे से मां भवानी का जीण शक्ति मंगल पाठ और संध्या 8 बजे से भजनों की अमृत वर्षा होगी। निशान यात्रा, मंगल पाठ व चुनरी का कूपन भक्तों के बीच पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर वितरण हो रहा है। जो भक्त कूपन लेना चाहते हैं वे शंभू खन्ना आदरा भवन मिल एरिया साकची, अग्रवाल मेडिकल स्टेट माइल रोड साकची, शोभा मेडिकल कदमा बाजार, शर्मा आयुर्वेदिक स्टोर चौक बाजार जुगसलाई, अंजनी मेडिकल गोलमुरी एवं जीण माता शिव मंदिर गोलमुरी से प्राप्त कर सकते हैं।
22 मार्च को साकची बंगाल क्लब में दोपहर 3 बजे से मां भवानी का जीण शक्ति मंगल पाठ होगा