भारत सेवाश्रम संघ इंग्लिश स्कूल ने दाे बच्चाें का नामांकन किया रद्द, डीसी से शिकायत
जमशेदपुर| भारत सेवाश्रम संघ इंग्लिश स्कूल, सोनारी द्वारा एडमिशन लेने के बाद आरक्षित श्रेणी के दाे बच्चाें का नामांकन रद्द करने की शिकायत अभिभावक संघ ने डीसी रवि शंकर शुक्ला से की है। शिकायत में कहा गया है कि आरक्षित सीट पर पूर्व में 9 बच्चों का नामांकन लेने के बाद फिर से उन्हें नामांकन के लिए की गई लॉटरी में शामिल किया गया और लॉटरी में नाम नहीं आने पर एडमिशन ले चुके 2 बच्चों का नामांकन रद्द कर दिया गया, जाे गलत है। यह अारटीई का भी उल्लंघन है, एेसे स्कूल के खिलाफ त्वरित कार्रवाई हाेनी चाहिए। साथ ही संबंधित बच्चाें का पुन: नामांकन लेने का अादेश प्रशासन द्वारा स्कूल प्रबंधन काे देना चाहिए।