पिंडराबेड़ा मोड़ पर बाइक ने साइकिल को पीछे से मारी टक्कर, दो घायल
गम्हरिया| कांड्रा थाना अंतर्गत पिंडराबेड़ा मोड़ में अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सरायकेला के ऊपर दुगनी निवासी सुखदेव महतो अपने बाइक से गम्हरिया से सरायकेला की ओर जा रहा था। इस दौरान पिंडरबेड़ा में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर उसी दिशा में जा रहे साइकिल सवार चड़कपाथर निवासी मद्रास मांझी को पीछे से टक्कर मार दी।