न्यूवोको में बायोमीट्रिक हाजिरी बंद कार्ड पंचिंग से बन रही उपस्थिति
न्यूवोको विस्तास लिमिटेड, जोजोबेड़ा में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कर्मचारियों और ठेकाकर्मियों के लिए बायोमीट्रिक से हाजिरी बनाने का काम शनिवार से बंद कर दिया गया है। इसकी जगह पर स्थायी कर्मचारी कार्ड पंचिंग सिस्टम से और ठेकाकर्मी रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर हाजिरी बना रहे हैं। वहीं कंपनी के अंदर और बाहर नोटिस बोर्ड, पंपलेट वितरण कर कोरोना से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर जेसीपी ने अगले नोटिस तक बड़े पैमाने पर एकत्रित होने वाले कार्यक्रमों को रोक दिया है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट राजू रामचंद्रन ने कहा कि कर्मचारी जरूरी न हो तो यात्रा न करें।