बिष्टुपुर : सर्किट हाउस एरिया में डिवाइडर के बाद पेड़ से टकराई कार, महिला घायल
बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस एरिया में बुधवार की रात अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ से जा टकराई। अासपास के लोगों की मानें तो कार एक महिला चला रही थी। साथ में एक पुरुष भी बैठा हुअा था। घटना में कार चला रही महिला को हल्की चोट भी लगी है, िजसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने बताया कार सोनारी की ओर जा रही थी। कार की रफ्तार काफी तेज थी। अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ से जा टकराई।
क्षतिग्रस्त कार।