पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिष्टुपुर : एसएसपी अावास के पास चेन छिनतई में स्कूटी से गिरकर घायल गोलमुरी की महिला की टीएमएच में मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस के पास (एसएसपी अावास के नजदीक) छिनतई की घटना में घायल महिला भुवनेश्वरी वर्मा (42) की मौत मंगलवार को टीएमएच में इलाज के दौरान हो गई। महिला गोलमुरी थाना अंतर्गत विजयानगर लाइन नंबर चार की रहने वाली थी। बुधवार काे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि भुनेश्वरी वर्मा के साथ सर्किट हाउस एरिया में पांच मार्च की रात छिनतई की घटना घटी थी। बाइक सवार दो युवकों ने महिला से चेन की छिनतई कर ली थी। इस दौरान महिला चलती स्कूटी से गिर गई थी, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। महिला सोनारी उपकार संघ के पास स्थित अपने मायके गई थी, जिसके बाद वह अपने भाई भाई उमाशंकर प्रसाद के साथ स्कूटी पर अपने घर वापस जा रही थी। स्कूटी महिला के भाई उमाशंकर प्रसाद चला रहे थे। इसी दौरान पीछे से अाए बाइक सवार दो युवकों ने महिला से चेन की छिनतई कर ली। महिला चलती स्कूटी से गिर गई थी। अासपास के लोगों ने उसे टीएमएच पहुंचाया था। टीएमएच के आइसीयू में महिला का इलाज चल रहा था। महिला की मौत से पति अखिलेश लाल, बेटी हिमान्या वर्मा, चैतन्या समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। महिला के पति लकवाग्रस्त हैं। भाई उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी पास में ही थे, परंतु किसी ने मदद नहीं की। भाई के अनुसार घटना एसएसपी अावास के पास हुई। इस संबंध में मृतका के भाई ने थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर, पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। अासपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।

पांच मार्च को सोनारी में मायके से भाई के साथ घर लौट रही थी महिला
खबरें और भी हैं...