पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • Jamshedpur News Bishtupur Two Homeguard Jawans Clashed At Adm39s Residence When They Were Being Taken By Jackfruit One Was Beheaded Another Was Sent To Jail

बिष्टुपुर : एडीएम के आवास पर गाछ से कटहल ले जाने पर दो होमगार्ड जवान भिड़े; एक का सिर फूटा, दूसरे काे भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के नार्दन टाउन, बंग्ला नंबर 14 स्थित एडीएम आवास में घुसकर कटहल तोड़कर ले जाने के विवाद पर मारपीट हुई। एडीएम के घर पर तैनात होमगार्ड जवान रामेश्वर घुंघीया ने अन्य जवान राजेश कुमार शर्मा को पेड़ से कटहल तोड़कर ले जाने से मना किया। जिसपर राजेश ने रामेश्वर से मारपीट की। उसका सिर फोड़ दिया। घटना के समय एडीएम बाथरूम में नहा रहे थे। शोरगुल होने पर बाहर निकले। घायल जवान का इलाज कराया। इधर, बिष्टुपुर थाना में एडीएम आवास पर तैनात होमगार्ड जवान रामेश्वर घुंघीया के बयान पर राजेश कुमार शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने राजेश को जेल भेज दिया। एडीएम ने बताया कि राजेश कुमार शर्मा उनके यहां तीन माह पूर्व गाड़ी चलाने का काम करता था। वह नशा का अादी थी। नशा करने के बाद मारपीट करता था। इसको लेकर उन्होंने उसे हटा दिया। वह घर में घुसकर गाछ से कटहल तोड़कर बेचने का काम करता था। अाठ मार्च की सुबह भी वह बाथरूम में थे। तभी राजेश कुमार उनके घर में घुसा। कटहल तोड़कर ले जाने का प्रयास किया। तैनात गार्ड ने मना किया तो मारपीट कर गार्ड का सिर फोड़ दिया। उनके घर पर तैनात गार्ड 10 मार्च को सेवानिवृत हो गए हैं।

पहले घर पर रहता था, कुछ दिनों से पड़ोस में रह रहा था


एडीएम ने बताया कि राजेश कुमार जब उनकी गाड़ी चलाता था, तो वह घर पर रहता था। काम से हटाने के बाद वह कहां रह रहा था। इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन कुछ दिनों से वह पड़ोस से बंद बंग्ला नंबर 12 के पीछे क्वार्टर में रहने वाले अन्य होमगार्ड के जवानों के साथ रहता है। एेसी सूचना मिली है।

कोरोना का असर: चिकन की नहीं हुई ब्रिकी, मटन 750 रु किलो बिका

जमशेदपुर | होली पर इस बार चिकन की बिक्री नहीं हुई। हर वर्ष होली पर चिकन दुकान में कतार लगी रहती थी। इस वर्ष रेट कम रहा। इसके बावजूद कोई खरीदारी करने वाला नहीं था। मटन की मांग इसके चलते ज्यादा रही। शहर के विभिन्न बाजारों में मटन होली के दिन 750 रुपए प्रति किलोग्राम से बिका। मटन की दुकानों में भीड़ लगी रही। पिछले वर्ष होली के मौके पर जमशेदपुर में लगभग 600 क्विंटल चिकन की बिक्री हुई थी। इस वर्ष हालत यह है कि जमशेदपुर में 20 क्विंटल चिकन भी नहीं बिकी। जबकि इसका रेट 50-60 रुपए ही प्रति किलोग्राम रहा। कोरोना वायरस का भय के डर से लोग चिकन खाने से परहेज कर रहे हैं। कोरोना के चलते इस वर्ष लोग चिकन नहीं खाए।

खबरें और भी हैं...