गलत तरीके से सड़क चौड़ीकरण का विरोध करने पर भाजपाई को धमकी
जमशेदपुर| एमजीएम थाना क्षेत्र के हिलव्यू कॉलोनी मंे रहने वाले भाजपा नेता सुबोध प्रसाद को बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। घटना शनिवार रात की है। सुबोध प्रसाद ने कॉलोनी में गलत तरीके से हो रहे सड़क चौड़ीकरण का विरोध किया। इसके बाद उनके घर पर अाकर श्याम सिंह और मुन्ना ने गाली-गलौज कर जान मारने की धमकी दी। एमजीएम थाना में सुबोध प्रसाद के बयान पर श्याम सिंह और मुन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। सुबोध ने बताया कि वह उलीडीह भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री रह चुके हैं।