भाजपा नेता विनोद सिंह के पिता का निधन
जमशेदपुर| भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह के पिता सुरेंद्र सिंह (86 वर्षीय) का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस टिनप्लेट अस्पताल में ली। विगत कुछ दिनों से वे बीमार थे। उनकी अंतिम यात्रा मानगो उलीडीह शिव मंदिर लाइन स्थित आवास से रविवार सुबह 10 बजे निकलेगी।