ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी में अाने से भाजपा होगी मजबूत: भरत सिंह
जमशेदपुर |भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी भरत सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया एक कद्दावर नेता हैं। उनका पार्टी में अाने से मध्यप्रदेश में भाजपा बहुत मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अौर वरिष्ठ नेता ने सिंधिया को पार्टी में शामिल कर सराहनीय पहल की है। इधर, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को झारखंड में राज्यसभा का प्रत्याशी बनाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।