पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्रह्मर्षि विकास मंच का सामूहिक उपनयन संस्कार 4 व 5 अप्रैल को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सामूहिक उपनयन संस्कार 2020 ब्रह्मर्षि विकास मंच के तत्वावधान में हर साल की तरह 4 एवं 5 अप्रैल को टेल्को आमबगान मैदान में सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाएगा। ज्ञात हो कि ब्रह्मर्षि विकास मंच 3 वर्षों से लगातार सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम के तहत 4 अप्रैल (शनिवार) को मड़वा मटकोर एवं 5 अप्रैल (रविवार) को उपनयन संस्कार की तिथि तय की गई है। उपनयन संस्कार बिहार के गया स्थित सुप्रसिद्ध मठ, लक्ष्मी नारायण मंदिर, हुलासगंज के आचार्य स्वामी रंग रामानुजाचार्य महाराज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय पुरोहित वैदिक रीति रिवाज के साथ कराएंगे। इच्छुक परिवार को अपने बच्चे का पंजीकरण पहले ही अपने क्षेत्र के पदाधिकारियों के माध्यम से कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए सहयोग राशि 5100/ रुपए प्रति बच्चा तय की गई है। राशि के भुगतान के बाद पंजीकृत परिवार को दोनों दिन कोई भी खर्च नहीं लगेगा और ना ही उन्हें पूजा संबंधित किसी भी प्रकार की सामग्री लाने की जरूरत है। मंच के द्वारा उपनयन मे प्रयोग होने वाली सभी वस्तु ( बच्चे के लिए खड़ाऊं, छतरी, टोपी, पीढ़ा, नया वस्त्र, आदि, पूजन सामग्री) प्रदान की जाएगी। पहले दिन मटकोर की विधि की जाएगी दूसरे दिन प्रातः से ही उपनयन की रस्में अदा की जाएगी जो संध्या बेला तक समाप्त होगी। पंजीकरण 9431117847, 9431340645, 9431754349 पर संपर्क करके भी कराया जा सकता है।

कार्यक्रम को लेकर बैठक करते समाज के लोग।
खबरें और भी हैं...