पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तालसा बाहा पाता में बुढ़ी गाड़ी नृत्य दल ने अादिवासी नृत्य कर दर्शकों का मन मोहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने के साथ आर्केस्ट्रा में जमकर झूमे लोग

अादिवासी नवयुवक क्लब अौर ग्रामसभा तालसा के संयुक्त तत्वावधान में क्लब की 50वीं वर्षगांठ (गोल्डेन जुबिली) के अवसर पर शुक्रवार को तालसा फुटबॉल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता अाैर भूमिज समाज परंपरा के अनुसार नृत्य प्रतियोगिता का अायोजन किया गया। इसमें बुढ़ी गाड़ी नृत्य दल ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही शाम में वीएन ग्रुप मार्शल तारास आर्केस्ट्रा पश्चिम बंगाल ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचा दिया।

दर्शकाें ने भी तालियों से कलाकारों को हौसला बढ़ाया। इससे पूर्व अतिथि के रूप में नेपाल से आए समाज के प्रतिनिधि जिशु हांसदा अौर मनोज बास्के, असम से आए प्रत्येक राम किस्कू, परगना असम प्रदेश फनी चंद्र मार्डी अौर परगना गोलाघाट किसुन किस्कू के अलावा हजारीबाग से अाए शंकर शेन सोरेन ने परंपरागत तरीके से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम सभा के मांझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मू, अध्यक्ष भागीरथी मार्डी, वकील हेम्ब्रम, सोमाय हांसदा, रामचंद्र टुडू, दारोगा हेम्ब्रम, अमर मांझी, सुधीर बेसरा, कालीचरण हेम्ब्रम का योगदान रहा।

बाहा पर्व में पूजा करने के बाद महिलाएं थिरकीं

आज भी नृत्य, रविवार को मेहमानों की विदाई

शुक्रवार को आदिवासी हो समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार माघे शुरू हुआ। सहायक महिला दिऊरियों के साथ देशाऊली में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान नगाड़ा व मांदर की थाप पर ग्रामीणों ने सामूहिक नृत्य किया। दिऊरियों ने देशाऊली में पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। दोनों गांवों में देशाऊली की पूजा अर्चना के बाद गांव के सामूहिक सुसुन अकड़ा में पुरूष-महिला, बुजुर्ग व बच्चों ने देर रात तक माघे नृत्य किया।

पारंपरिक नृत्य करतीं महिलाएं।

सामूहिक नृत्य करते समाज के लोग।

तालसा फुटबॉल मैदान में रंगारंग कार्यक्रम, कई राज्यों से पहुंचे अतिथियों को किया सम्मानित

खबरें और भी हैं...