पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बर्मामाइंस : घर में घुसकर युवक व परिवारवालों के साथ मारपीट, घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी निवासी सन्नी कुमार शर्मा और उसके पूरे परिवार के साथ चार से पांच युवकों ने मारपीट की। घटना मंगलवार रात की है। मारपीट में सन्नी कुमार शर्मा को गंभीर चोट लगी। मामले की शिकायत लेकर वह थाना पहंुचा, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया। सन्नी कुमार शर्मा ने उसके साथ मारपीट करने का अारोप विजय, मोनू, पवन, रोहित कारुअा समेत अन्य पर लगाया है। सन्नी कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को घर जाने के दौरान सभी से उसकी बहस हुई थी। बाद में सभी उसके घर पहुंचे और मारपीट की। मारपीट में उसकी मां और पिता को भी चोट लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...