अवैध शराब के खिलाफ चला अभियान, 8 ड्रम जावा महुअा नष्ट
होली को लेकर कमलपुर पुलिस ने थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। रविवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बेलडीह दगड़ीगोड़ा जंगल में अवैध चल रहे तीन शराब भट्ठियों को नष्ट कर दिया। 7- 8 ड्रम महुआ जावा भी नष्ट कर दिया। शराब बनाने वाले सभी सामग्रियों को भी तोड़ कर दिया। पुलिस आने की सूचना पर भट्ठी संचालक भाग निकले। थाना प्रभारी ने कहा अागे भी अभियान जारी रहेगी। अभियान में कामता कुमार, अमरेंद्र मंडल अादि शामिल थे।
नष्ट जावा महुआ।