पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2800 से अधिक महिला समूह बनाने वाली राजनगर की जिला परिषद सदस्य को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिप सदस्य चामी मुर्मू को सम्मानित करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - Dainik Bhaskar
जिप सदस्य चामी मुर्मू को सम्मानित करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति ने नारी शक्ति पुरस्कार से चामी मुर्मू को किया सम्मानित

सरायकेला. 28 साल में 2800 से अधिक महिला समूह बनाने वाली राजनगर की चामी मुर्मू को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नारी शक्ति पुरस्कार-2019 से सम्मानित किया। रविवार को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने चामी को दो लाख रुपए का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। चामी मुर्मू राजनगर प्रखंड भाग-16 की जिला परिषद सदस्य हैं।


महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली देशभर से कुल 15 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार-2019 से सम्मानित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं।

720 हेक्टेयर भूमि पर 27 लाख से अधिक पौधरोपण
चामी मुर्मू ने राजनगर के बगराईसाई में सहयोगी महिला संस्था का गठन किया। 1992 में उनकी संस्था पंजीकृत हुई। अब तक चामी मुर्मू ने 780 हेक्टेयर से अधिक सरकारी, गैरसरकारी एवं बंजर भूमि पर 2725960 पौधरोपण कर चुकी हैं। इसके लिए चामी को 1996 मे इंदिरा गांधी वृक्ष मित्र पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। सहयोगी महिला संस्था (बगराईसाई) के जरिए कोल्हान में 2800 से अधिक महिला समूह बनाकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया। 


चामी मुर्मू अपनी संस्था की ओर से महिलाओं को बकरी पालन, मुर्गी पालन, सुकर पालन सहित विभिन्न प्रकार की स्वरोजगार योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके परिवारों को आर्थिक रूप से सबल बनाने का काम कर रही हैं। महिलाओं को सरसों, आलू, गेहूं आदि बीज का वितरण कर उन्हें खेती के लिए प्ररित करती हैं।

खबरें और भी हैं...