चांडिल : एनएच 33 के नाड़गाडीह के समीप अनियंत्रित हाइवा पलटा, दो घायल
चांडिल| चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 नाड़गाडीह के समीप शुक्रवार की सुबह को टाटा से रांची की ओर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर के चालक व खलासी घायल हो गए। सूचना पर चांडिल पुलिस पहुंची तथा घायल चालक व खलासी को इलाज के अस्पताल भेज दिया।दुर्घटना ग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है।