पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टाटा मोटर्स प्लांट में बाई सिक्स कर्मचारी ने चार्जमैन को पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टाटा मोटर्स प्लांट में शनिवार को गियर बाॅक्स एसेंबली में काम कर रहा एक कर्मचारी अपने चार्जमैन से उलझ गया। दोनों में हाथापाई हुई। जब तक आस-पास के कर्मचारी बीच-बचाव करते तब तक चार्जमैन को मजदूर ने तीन-चार थप्पड़ लगा दिए। इस घटना से सभी अचंभित थे। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कर्मचारी पानी पी रहा था। इस पर चार्जमैन ने तंज कसते हुए कहा कि कितनी देर तक पानी पीओगे, एक घंटा पानी पीने में लगता है क्या? इतना सुनते ही बाईसिक्स कर्मचारी भड़क गया और उलझ गया। इसके बाद आधे घंटे तक गियर बाॅक्स एसेंबली में इस मामले की चर्चा होती रही। पूरा मामला कंपनी प्रबंधन के पास पहुंचा, तो मारपीट करने वाले कर्मचारी ने पारिवारिक तनाव का हवाला देते हुुए अपनी गलती मान ली। पर कंपनी ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। कंपनी ने श्रम कानूनों के मुताबिक दोनों पक्षों को पूरे मामले में अपना पक्ष रखते हुए जवाब मांगा है। रविवार को कंपनी बंद रहने के कारण सोमवार को दोनो पक्षों से लिखित जवाब मांगा गया है। इसके बाद कंपनी प्रबंधन सभी सबूतों और पक्षों की बात सुनने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करेगा। वहीं संभव हुआ तो मामले की जांच के लिए एक टीम की तैनाती भी की जाएगी तो कई बिंदुओं पर जांच करेंगे।

खबरें और भी हैं...