पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूलों में कोरोना वायरस के बारे में बच्चों को किया गया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विद्यालयों में कोरोना वायरस पर बच्चों को जानकारी देते अतिथि।

जमशेदपुर| जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, जमशेदपुर के सचिव नीतेश नीलेश सांगा के निर्देश पर शुक्रवार को बाल प्रिय, बाल सहज, राजेन्द्र बालिका मध्य विद्यालय, गोबराटोला, परसुडीह, जमशेदपुर-2 में कोरोना वायरस काे लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों से कहा गया कि खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ यदि हाे तो सदर अस्पताल में तुरंत संपर्क करें। ये सारे लक्षण मिलें तो माता-पिता बच्चाें को डॉक्टर को जरूर से दिखाएं। मौके पर पीएलवी सुनील पांडेय, अरुण रजक, लखी गोराई, जयंतो नंदी, शंकर गोराई, कृष्ण कांत यादव अादि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...