पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीईअाे से बेल्डीह चर्च स्कूल की 7वीं कक्षा के छात्र का रिजल्ट राेकने की शिकायत, प्रबंधन का इनकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेल्डीह चर्च स्कूल, बिष्टुपुर द्वारा सातवीं कक्षा के छात्र रिशांत ओझा का फाइनल रिजल्ट रोके जाने के अाराेप में अभिभावक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में स्कूल की शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि बेल्डीह चर्च स्कूल की प्रिंसिपल एल. पीटरसन व विद्यालय प्रबंधन से जुड़े सदस्यों के निर्देश पर सातवीं कक्षा के छात्र रिशांत ओझा का फाइनल रिजल्ट रोक दिया है। उक्त छात्र पर चार फरवरी 2020 को स्कूल परिसर में ही एक अन्य छात्र द्वारा बेल्ट से हमला किया गया था, जिससे रिशांत ओझा की आंख और सिर पर गंभीर चोट लगी थी। इस मामले में स्कूल के घायल छात्र रिशांत ओझा के अभिभावकों द्वारा बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

नौ मार्च को निकला था स्कूल का फाइनल रिजल्ट

नौ मार्च को बेल्डीह चर्च स्कूल में सत्र 2019-20 के फाइनल रिजल्ट की तिथि निर्धारित थी। सातवीं कक्षा के छात्र रिशांत ओझा की मां सोनी ओझा फाइनल रिजल्ट लेने क्लास टीचर से मिली तो उन्होंने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजमेंट का निर्देश है कि जबतक रिशांत के अभिभावक स्कूल के विरुद्ध थाना में की गई शिकायतों वापस नहीं लेते हैं तबतक रिजल्ट नहीं दिया जाएगा।

स्कूल प्रबंधन ने कहा- अभिभावक रिजल्ट लेने नहीं आए : स्कूल प्रबंधन ने इस अाराेप से इनकार किया है। रिशांत ओझा के अभिभावक रिजल्ट लेने स्कूल नहीं अाए, जबकि उन्हें इसकी सूचना दी गई थी।
खबरें और भी हैं...