अाचार संहिता उल्लंघन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सरेंडर कर जमानत ली
जमशेदपुर | अाचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय खां ने गुरुवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णा लोहरा की अदालत में सरेंडर किया। अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत दे दी। मालूम हो कि पिछले विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उलंघन का मुकदमा सीतारामडेरा थाना में दर्ज कराया गया था। जिला कांग्रेस के पदाधिकारी अधिवक्ता संजय प्रसाद, अवध बिहारी मंडल, अरशद अंसारी, पूनम कुमारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू, अश्विनी कुमार, सन्नी सिंह, चंदन पांडेय और सौरभ झा कोर्ट में हाजिर हुए।