क्वार्टर एलॉटमेंट कमेटी में 15 लोगों के आवेदन पर बनी सहमति
जमशेदपुर| टाटा स्टील के कर्मचारियों के क्वार्टर से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए प्रबंधन और यूनियन की गठित संयुक्त क्वार्टर एलॉटमेंट कमेटी (क्यूएसी) की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में 24 आवेदन मिले थे। इनमें 15 आवेदनों पर सहमति बनी जबकि एक आवेदन को डिफर कर दिया गया और शेष 8 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए। बैठक दोपहर तीन बजे से शुरू हुई जो करीब एक घंटे तक चली। बैठक में कमेटी के चेयरमैन सह कंपनी के चीफ (ग्रुप आइआर) जुबीन पालिया, टीके श्रीधर, कृपाल सिंह, नंदा, मनोज कुमार और कमेटी के वाइस चेयरमैन सह यूनियन उपाध्यक्ष भगवान सिंह, नीरज नवीन कुमार, एसएस सिंह, आरके वर्मा, मनोज तिवारी, जफर इकबाल आदि उपस्थित थे।