पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एलजी शॉप नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स में कुकिंग स्पर्धा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर | एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के शाेरूम एलजी शॉप नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स साकची में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कूकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरिता मिश्रा (एलजी के स्वास्थ्य तरंग विशेषज्ञ) की अाेर से आयोजित प्रतियोगिता में 53 महिलाएं अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आईं। चॉकलेट गोलगप्पा, शाही दही बड़ा, धनिया मटन, शेजवान इडली, चाइनीज पफ और मंचूरियन भेल आदि जैसे व्यंजन तैयार की। सरिता मिश्रा ने कम तेल के साथ स्वस्थ खाना पकाने के बारे में सुझाव दिए। दलबीर कौर अाैर अविनाश कौर जज थीं। विजेताओं को नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स ने सम्मानित किया। पहले स्थान पर बबीता शर्मा (पान शॉट्स के साथ चॉकलेट गोलगप्पा) दूसरे संध्या (रोटी की रसमलाई), तीसरे स्थान पर प्रीति नायडू (चाइनीज पफ) रहीं।
खबरें और भी हैं...