काे-अाॅपरेटिव लॉ काॅलेज ने बीसीआई में 3 लाख 50 हजार रुपए किए जमा
हजारों छात्र पढ़ाई के लिए इस कॉलेज पर हैं निर्भर
काे-अाॅपरेटिव लाॅ काॅलेज प्रशासन मान्यता की अवधि बढ़ाने में जुट गया है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने बार काउंसिल अाॅफ इंडिया (बीसीआई) काे दाे पत्र लिखा है। इसमें काॅलेज में एलएलबी संचालन के लिए मान्यता की अवधि बढ़ाने की मांग की गई है। इसके साथ ही मान्यता बढ़ाने के लिए कॉलेज ने बार काउंसिल अाॅफ इंडिया में 3 लाख 50 हजार रुपए फीस जमा कराया दिया है।
हालांकि काॅलेज के पत्र के जवाब में अभी तक बार काउंसिल अाॅफ इंडिया की अाेर से मान्यता की अवधि बढ़ाने के लिए हाेने वाले निरीक्षण की तिथि नहीं निर्धारित की गई है। लेकिन काॅलेज प्रशासन का मानना है कि अप्रैल में इसे लेकर काेई फैसला बार काउंसिल अाॅफ इंडिया ले सकता है। इसकी काॅलेज प्रशासन तैयारी भी कर रहा है। मान्यता काे लेकर जाे पत्र काॅलेज की अाेर से लिखा गया है। उसमें कहा गया है कि काे-अाॅपरेटिव लाॅ काॅलेज पूरे काेल्हान का एकमात्र सरकारी लाॅ काॅलेज हैं। एेसे में इस क्षेत्र में रहने वाले हजाराें छात्र लाॅ की पढ़ाई के लिए इस पर निर्भर रहते हैं। इस बात काे ध्यान में रखते हुए मान्यता की अवधि बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।
दाे साल की अवधि पूरी हाे चुकी है
मालूम हाे कि बार काउंसिल अाॅफ इंडिया ने 2018 में काॅलेज काे दाे साल के लिए एलएलबी काेर्स संचालन की मान्यता दी थी, जाे अब पूरी हाे चुकी है। एेसे में सत्र 2020 में नामांकन के लिए बार काउंसिल अाॅफ इंडिया से मान्यता की अवधि बढ़ाने की अनुमति लेना अनिवार्य है। अगर अनुमति नहीं मिली ताे नए सत्र में लाॅ काॅलेज में एडमिशन नहीं हाे पाएगा।
शर्ताें काे पूरा करने में जुटा काॅलेज
मान्यता की अवधि बढ़ाने की बार काउंसिल अाॅफ इंडिया की शर्तों को पूरा करने में काॅलेज प्रशासन जुटा हुअा है। लाईब्रेरी काे अपडेट कर अाैर किताबें खरीदी जा रही हैं। माॅडल काेर्ट रूम व अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए जल्द टेंडर जारी किया जाएगा। काॅलेज प्रशासन की अाेर से करीब 66 लाख रुपए इस पर खर्च किए जाएंगे।
काॅलेज की मान्यता की अवधि बढ़ाने काे लेकर हमने बार काउंसिल अाॅफ इंडिया काे पत्र लिखा है। साथ ही इस मद में निर्धारित फीस जमा करा दिया गया है। उम्मीद है अप्रैल तक काउंसिल मान्यता दीर्घीकरण की अनुमति प्रदान कर देगा। डाॅ. जितेंद्र कुमार, प्रिंसिपल, काे-अाॅपरेटिव लाॅ काॅलेज
अप्रैल में काउंसिल की टीम कर सकती है काॅलेज का निरीक्षण