पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स‌ंदिग्ध की तलाश में साइबर पुलिम टीम कर रही छापेमारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसबीअाई के एटीएम में क्लोनिंग के मामले में सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध की तलाश साइबर पुलिस कर रही है। उसकी तलाश में शनिवार को साइबर पुलिस ने जमशेदपुर के विभिन्न इलाके, अादित्यपुर, हाता समेत अासपास में छापेमारी की। हालांकि, वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। साइबर थाना की एक टीम संदिग्ध की तलाश में जुटी है। मालूम हो कि एसबीअाई के एटीएम में क्लोनिंग के मामले की जांच कर रही साइबर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिखा था। संदिग्ध एटीएम में छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस को शक है कि इसी युवक ने एटीएम का कार्ड रीडर बदला और तीन एटीएम से कार्ड रीडर की चोरी की है। उक्त युवक पारडीह और हाता में एसबीअाई के एटीएम में एक ही दिन छेड़छाड़ करता दिखा था।

संदिग्ध की तलाश में पुलिस निकल चुकी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उपेंद्र कुमार मंडल, थाना प्रभारी, साइबर थाना।

खबरें और भी हैं...