पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्वी सिंहभूम जिले के डे बोर्डिंग के हैंडबॉल, वालीबॉल के सौ खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से दी जाएगी किट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर|राज्य सरकार की ओर से पूर्वी सिंहभूम में चल रहे डे बोर्डिंग के 100 खिलाड़ियों को किट प्रदान किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला खेल संयोजक एसके शर्मा ने बताया कि जिला समाहरणालय में शनिवार को सेल संचालन समिति की बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी मनमोहन प्रसाद ने की। इसमें बताया गया कि पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड के सचिव द्वारा जिला स्तर पर डे बोर्डिंग के खिलाड़ियों किट के लिए राशि आवंटित की गई है। उक्त राशि जिले में चल रहे दो डे बोर्डिंग सेंटर वॉलीबॉल और हैंडबॉल के प्रशिक्षुओं को किट दिए जाने के लिए है। मालूम हो कि दोनों सेंटर को मिलाकर प्रशिक्षुओं की संख्या 100 के करीब है । इस बैठक में खेल प्रशिक्षक, जिला संघ के पदाधिकारी, अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने विभाग और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। मासूम हो कि वालीबॉल का डे बोर्डिंग सेंटर डीबीएमएस कदमा स्कूल कैंपस में और हैं़डबॉल की डे बोर्डिंग सेंटर रामदास भट्‌ठा कम्युनिटी सेंटर में चलाया जाता है।
खबरें और भी हैं...