सिदगोड़ा में मिला विक्षिप्त का शव
जमशेदपुर| सिदगोड़ा थाना के जोन नंबर-8 स्थित नाले के पास बुधवार सुबह पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया। अास-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर लिया। युवक की पहचान बिरसानगर जोन नंबर दो निवासी ऋषि गोराई (45) के रुप में हुई। मृतक के परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की। शव का पोस्टमार्टम नहीं हुअा। मृतक के दामाद भीमा लोहार के बयान पर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि ऋषि की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।