जेम्को मंे खलासी के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
टेल्को के जेम्को हनुमान मंदिर के पास हाइवा का हाइड्रोलिक सिस्टम रिपेयरिंग कराने के दाैरान खलासी रोहित मुखी (21) की हत्या मामले में गुरुवार की शाम को महिलाएं एसएसपी से मिलीं। झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हीरामुनी मुर्मू के नेतृत्व में परिवार के लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। सभी रोहित मुखी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक माह के बाद भी नहीं देने और फरार अारोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मालूम हो कि 17 फरवरी को टेल्को थाना में मिश्रा बागान निवासी मृतक के चाचा अमरनाथ मुखी के बयान पर हाइवा मालिक हजारीबाग के विनोद कुमार, झगरुबागान के नगेंद्र सिंह और मछुअा बस्ती जेम्को के क्रांति प्रजापति पर हत्या का अारोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में गैरेज मिस्त्री क्रांति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य दो अारोपी को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।
एसएसपी से शिकायत करने पहुंचीं महिलाएं।