पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मकदमपुर में सफाई की समस्या दूर करने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंदगी व जलजमाव की समस्या दूर करने की मांग करने एसई रेलवे के सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे भाजपाई।

जमशेदपुर| भाजपाइयाें ने शनिवार काे एसई रेलवे टाटानगर के सहायक अभियंता से मिलकर नाली सफाई और जलजमाव की समस्या काे दूर करने की मांग की। सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार व परसुडीह मंडल अध्यक्ष पंकज सिन्हा के नेतृत्व में भाजपाइयाें ने सहायक
अभियंता संजय कुमार काे मांग पत्र भी साैंपा। इसमें जलजमाव व गंदगी से बीमारी फैलने की अाशंका जताई गई है। रेलवे अभियंता ने मामले में कार्रवाई करने का भराेसा दिलाया है। माैके पर त्रिदिब चट्टराज, सुजीत सिंह, विश्वजीत कुमार, बबलू श्रीवास्तव, दीपू शर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, बबीता सिंह समेत कई मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...