पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भगवान चैतन्य महाप्रभु का भक्तों ने किया पुष्पाभिषेक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस्कॉन की जमशेदपुर शाखा ने गोलमुरी आनंदनगर केबुल कॉलोनी में गौरा पूर्णिमा उत्सव मनाया। 9 मार्च की शाम पांच बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चैतन्य महाप्रभु का जलाभिषेक व पुष्पाभिषेक किया गया। वहीं, शाम 7.30 बजे से प्रभु संग फूलों की होली खेली गई। उत्सव के दौरान चैतन्य महाप्रभु के शिक्षा और जीवन में प्रकाश डाला गया। मालूम हो कि चैतन्य महाप्रभु कृष्ण के सभी अवतारों में करुणा के अवतार हैं। भजन और प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सुबह 10 बजे से कीर्तन मेला का शुभारंभ हुआ, जो शाम छह बजे तक चला। शाम को संध्या आरती हुई। रात्रि आठ बजे से भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इस्कॉन के सभी सदस्यों का योगदान रहा।

कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...