पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डायमंड क्रिकेट क्लब छह विकेट से विजयी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर} झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को टेल्को ग्राउंड में खेले गए जमशेदपुर ए डिवीजन क्रिकेट लीग में डायमंड क्रिकेट क्लब ने पायनियर क्रिकेट क्लब के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। पायनियर क्रिकेट क्लब ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 अोवर में सभी विकेट गंवाकर 81 रन जोड़े। तु‌षार ने 41 गेंदों पपर छह चौके की मदद से 41 रन, संतोष सिंह ने 14 गेंदों पर दो चौके की मदद से 13 रन जोड़े। पायनियर क्रिकेट क्लब की अोर से विशाल सिंह ने 21 रन देकर दो विकेट लिए। संतोष सिंह को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए डायमं़ड क्रिकेट क्लब ने 17.4 अोवर में चार विकेट पर 85 रन बनाकर मैच जीत लिया। राकेश कुमार ने 42 रन जोड़े। अविनाश कुमार ने 23 रन बनाए।
खबरें और भी हैं...