जीएसटी रिटर्न नहीं जमा करने वालों पर सख्ती करने का निर्देश
अधिकारियों व व्यापारियों के साथ की बैठक
सेंट्रल जीएसटी के मुख्य अायुक्त निशित गाेयल गुरुवार काे शहर पहुंचे। उन्होंने जीएसटी काे लेकर सेंट्रल व राज्य कर विभाग के पदाधिकारियों के साथ बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में बैठक की। अधिकारियों काे जीएसटी रिटर्न जमा नहीं करने वालाें पर सख्ती करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सीजीएसटी व एसजीएसटी के अधिकारियों काे आपसी तालमेल कर संयुक्त जांच करने व सर्वे करने को कहा। मुख्य आयुक्त ने जीएसटी की समीक्षा में अधिकारियाें काे राजस्व संग्रह में तेजी लाने का निर्देश दिया। यही नहीं मुख्य अायुक्त ने शहर के कारोबारियों के साथ भी बैठक की। कारोबारियों से रिटर्न समय पर देने की अपील की। जीएसटी से हाेने वाली परेशानी काे दूर करने का भराेसा दिलाया। उन्होंने कहा कि रिटर्न नहीं जमा करने वालाें पर कार्रवाई भी हाेगी। काेई भी माल मंगवाने पर परमिट अादि सही हाेना चाहिए। वर्ना पकड़े जाने पर पेनाल्टी के साथ कर लिया जाएगा। पूरी पारदर्शिता के साथ जीएसटी कानून का लाभ उठाए।