निदेशक ने शिक्षकों के बकाया भुगतान की मांगी रिपाेर्ट
प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी डीएसई से शिक्षकों के 15 नवंबर 2000 के पहले के बकाए वेतन भुगतान काे लेकर रिपाेर्ट मांगी है। इसे लेकर निदेशक अादित्य कुमार अानंद ने पत्र जारी किया है। इसमें कहा कि बकाया वेतन बकाया है ताे जरूरत के अनुसार वेतन मद में भुगतान किया जा सकेगा।
राज्य गठन के 20 वर्षाें बाद भी बकाया भुगतान के लिए बजट प्रावधान करना वित्तीय दृष्टिकोण से ठीक नहीं है। बकाए की रिपाेर्ट शुक्रवार तक निदेशालय काे भेजी जाए। रिपाेर्ट समय पर नहीं मिलने पर मान लिया जाएगा कि काेई बकाया नहीं है।
एेसे में बकाए भुगतान की स्थिति अाती है ताे संबंधित डीडीअाे के वेतन/पेंशन से संबंधित राशि वसूल की जाएगी। हाल के दिनों के में कई शिक्षकों ने बकाया भुगतान को लेकर निदेशालय मेंअपील की थी। जिसके बाद यह सभी जिलों को निर्देश जारी कर आवस्यक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। इससे शिक्षकों के लिए उम्मीद जगी है।