अनुशासन समिति के संयोजक ने विधायक को दी चेतावनी
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के को-ऑर्डिनेटर रियाजुद्दीन खान ने विधायक इरफान अंसारी के बयान को अनुशासनहीनता करार दिया है। शहजादा अनवर को राज्यसभा टिकट देने पर इरफान ने कहा था कि टिकट देकर अल्पसंख्यकों को थमाया लॉलीपॉप।
रियाजुद्दीन खान ने इरफान अंसारी के उक्त बयान पर संज्ञान लेते हुए इसे पार्टी अनुशासन के खिलाफ बताया और कहा कि विधायक इरफान अंसारी सरीखे नेता ऐसे बयान से परहेज करें। इस तरह के बयान पार्टी संविधान के खिलाफ है। इससे पार्टी की छवि धूमिल होती है। साथ ही यह सीधे तौर पर पार्टी की आचार संहिता के विरुद्ध है।
कोई भी नेता इस तरह के आपत्तिजनक और विवादित बयान न दें। पार्टी फोरम में अपनी बात उठाएं। सार्वजनिक बयानबाजी अनुशासनहीनता मानी जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। पार्टी के संविधान और अनुशासनहीनता करने पर कार्रवाई की जाएगी।