भाजमाे की बैठक में संगठन विस्तार पर की गई चर्चा
जमशेदपुर | भारतीय जन मोर्चा, पूर्वी विस के संयोजक अजय सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार काे बारीडीह विधायक कार्यालय में बैठक हुई। इसमें मंडल संयोजक ने संगठन विस्तार की योजना पर अपनी बातें रखीं। संयोजक ने कहा कि जन समस्या के समाधान के लिए संगठन का विस्तार जरूरी है। इसके लिए सभी मंडल में क्षेत्रीय समिति बनाई जा रही है। उन्हाेंने कहा कि विधायक सरयू राय की मंशा है कि जनता को किसी प्रकार की समस्या के लिए भटकना नहीं पड़े। जनता की समस्या को जानने के लिए कार्यकर्ता लाेगाें के बीच जाएं। जनता की समस्या सुनने के लिए जल्द ही भाजमो संगठन का विस्तार हाेगा। बैठक में जिला संयोजक रामनारायण शर्मा, सागर तिवारी, सुबोध श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, असीम पाठक मौजूद थे।