पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीआरएम ने रेलवे कॉलोनी में बाहरी के प्रवेश पर राेक लगाने का दिया आदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस से बचाव के लिए चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम ने आदेश दिया है कि मंडल के सभी रेलवे कॉलोनियों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए इंट्री गेट को अस्थायी रूप से बंद करने को कहा गया है। मंडल के अंतर्गत चलने वाली ट्रेनों के एसी कोच से कंबल और पर्दा को हटाने के साथ ही यात्रियों से सपंर्क में रहने वाले बुकिंग क्लर्क, गार्ड, टीटी को मास्क लगाकर डयूटी करने को कहा गया है। डीआरएम ने रेलवे अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने के साथ कर्मचारियों को अपना कार्य घर से निपटाने की सलाह दी गई है।

सावधानी: टाटा स्टील कांफ्रेंस रूम समेत कई शॉप फ्लोर में रखा गया सेंसर युक्त सेनेटाइजर कीट

टाटा स्टील प्रबंधन ने कोरोना वायरस से बचने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। कांफ्रेंस रूम समेत कई शॉप फ्लोर में सेंसर युक्त सेनेटाइजर कीट रखे गए हैं। सेनेटाइजर का छिड़काव भी किया जा रहा है। शनिवार को कई कर्मचारियों ने टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय आकर यूनियन उपाध्यक्ष शहनवाज आलम से आग्रह किया कि सेंसर युक्त सेनेटाइजर कीट सभी शॉप फ्लोर पर रखवाया जाए। कैंटीन जैसे स्थान जो भीड़भाड़ वाली सामूहिक जगह है वहां भी इसकी व्यवस्था की जाए। शहनवाज आलम ने प्रबंधन से बात कर इसकी व्यवस्था करने का आश्वासन कर्मचारियों को दिया।

टाटा स्टील प्रबंधन ने विदेशों से आने वाले लोगों के जरिए कोरोना वायरस फैलने की आशंका के मद्देनजर शनिवार को एक एहतियाती कदम उठाया है और इस संबंध में सर्कुलर भी जारी किया है। अब किसी भी दूसरे देश से शहर लौटने वाले कर्मचारियों का पहले मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। मेडिकल टेस्ट के बाद उन्हें 14 दिनों तक आइसोलेटेड जगह पर ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

रेलवे: बुकिंग क्लर्क, गार्ड व टीटी को मास्क लगाकर ड्यूटी करने काे कहा
खबरें और भी हैं...