नशे की हालत में पत्नी को पीटा एमजीएम में चल रहा है इलाज
जमशेदपुर | सिदगोड़ा थाना के बारीडीह जाहेर टोला निवासी सावित्री टुडू (34) के साथ उसके पति मेघराय टुडू ने नशे की हालत में गुरुवार की रात मारपीट की। मारपीट में सावित्री गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद पति मौके से भाग निकला। जख्मी अवस्था में सावित्री रातभर अपने घर में पड़ी रही। सुबह अासपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है। बेटी मोनिका ने बताया कि पिता ने नशे की हालत में मां के साथ मारपीट की। पिता हमेशा उसके और मां के साथ मारपीट करते हैं। इस कारण दोनों पिछले तीन माह से अपने नाना के घर बिरसानगर में रह रहे थे। गुरुवार को उसकी मां किसी काम से घर अाई थी। इसी दौरान पिता ने उसके साथ मारपीट की।