ईचागढ़ : नवाह्न महायज्ञ का शुभारंभ 108 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
ईचागढ़| प्रखंड क्षेत्र के देवलटांढ में बुधवार को नवाह्न महायज्ञ का शुभारंभ हुअा। इसके लिए करकरी नदी से करीब दो किलोमीटर तक 108 कुंवारी कन्याअों ने कलश यात्रा निकाली। हरिमंदिर प्रागंण पहुंच मंदिर प्रांगण में पुजारियों पूजा अर्चना कर कलश स्थापना की। यज्ञ का शुभारंभ किया। 18 मार्च को पूर्णाहुति के साथ कलश विसर्जन किया जाएगा। मौके पर संजीत, मदन माझी, परमेश्वर, रमाकांत प्रामाणिक, मुकेश ठाकुर अादि मौजूद थे।