ईचागढ़ : कोरोना वायरस को देखते हुए बच्चों की बीच साबुन का वितरण
ईचागढ़| कुकड़ू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुकड़ू में शुक्रवार को बच्चों के बीच एंटीबायटिक साबुन का वितरण किया गया । विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्णा पोद्दार ने बताया की कोरोना को देखते हुए साबुन का वितरण किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य संजीव बनर्जी, शिक्षिका सुमित्रा चौधरी, श्यामचांद महतो, मिहिर सिंह, किरीटी मुर्मू , गुलाप गोप आदि उपस्थित थे ।