ईचागढ़ : टीएमएच में पहाड़पुर निवासी का कराया बिल माफ
ईचागढ़ | ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सीतू पंचायत के पहाड़पुर निवासी कमलाकांत महतो की तबीयत बिगड़ने के कारण उसका इलाज टीएमएच में चल रहा था। टीएमएच में इलाज के दौरान कमलाकांत का बिल 45 हजार हो गया। पैसा नहीं होने के कारण अस्पताल प्रबंधन उसे छुट्टी नहीं दे रही थी। सूचना ग्रामीणों ने सविता महतो को दी। सविता महतो ने बिल माफ करवाया। िजसके बाद कमलाकांत को छुट्टी मिली।