पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एकलव्य हॉकी सेंटर व नवल टाटा हॉकी अकादमी की टीम बनी विजेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हॉकी झारखंड और टाटा स्टील द्वारा आयोजित तीसरे नवल टाटा हॉकी झारखंड जूनियर एवं सब जूनियर बालक चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले रविवार को हुए। फाइनल मुकाबले के साथ तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए मैच खेले गए। जूनियर वर्ग के फाइनल में एकलव्य हॉकी सेंटर ने नवल टाटा हॉकी अकादमी को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं सब जूनियर वर्ग में नवल टाटा हॉकी अकादमी ने गुमला को 3-1 से पराजित कर विजेता बना। जूनियर वर्ग में हजारीबाग ने खूंटी को 6-0 से तथा सब जूनियर वर्ग में सिमडेगा ने आरडीसी को 3-2 से हराया।

विजेता टीम।
खबरें और भी हैं...