सुंदरनगर में बुजुर्ग की मौत
सुंदरनगर थाना अंतर्गत करीम तालाब के पास रविवार की देर रात सड़क सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय बुजुर्ग पाथो महाली की मौत हो गई। घटना के दौरान बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान किसी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इलाज के लिए उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक करीम तालाब के पास का ही रहने वाला है। वह अपने घर जाने के लिए पैदल सड़क पार कर रहा था।