पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बोड़ाम पीएचसी में चिकित्सकों के पदस्थापना को लेकर आप्त सचिव ने लिखा पत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटमदा| बोड़ाम प्रखंड की जनता के लिए खुशखबरी है, अलग प्रखंड बनने के करीब एक दशक बाद बोड़ाम पीएचसी के नाम अधिसूचना जारी होने की उम्मीद जगी है। लावजोड़ा में करोड़ों की लागत से पीएचसी भवन तो बन गया, लेकिन इससे संबंधित अधिसूचना अबतक जारी नहीं होने एवं चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों की पदस्थापना नहीं होने से स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला पार्षद सह योजना समिति के सदस्य स्वप्न कुमार महतो की ओर से पिछले दिनों राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ज्ञापन सौंप, इसे जल्द खुलवाने की मांग की थी, जिसपर मंत्री के आप्त सचिव आसिफ एकराम ने विभाग के प्रधान सचिव को 5 मार्च को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
खबरें और भी हैं...