महिला सशक्तिकरण पर दियाजोर, स्वावलंबी बनने की अपील
िखलाड़ियों को पुरस्कृत करते विधायक।
पटमदा| रविवार को नेहरू युवा केंद्र पूर्वी सिंहभूम व यंग इंडियन ग्रुप द्वारा बोड़ाम प्रखंड के भुला पंचायत मंडप में महिला दिवस मनाया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंगल कालिंदी मौजूद थे। उन्होंने कहा - अगर किसी महिला को बच्चे की पढ़ाई में किसी भी तरह की पैसे को लेकर असुविधा आती है तो पढ़ाई का सारा खर्च मैं वहन करूंगा। लड़कियों में सामग्री का भी वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आलोक कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, आदि ने विशेष योगदान दिया। इधर, आसरा संस्था गोबरघुसी काशीडीह ने रविवार को गोबरघुसी हाट तोला परिसर में महिला दिवस मनाया गया।