साकची टैंक रोड में पार्किंग में अतिक्रमण कर होटल खोला तो बिष्टुपुर में पोस्टअॉफिस के पास जूस दुकान
अपनी गाड़ियों को पार्क करने में शहरवासियों को हो रही परेशानी
साकची टैंक रोड में पार्किंग में अतिक्रमण कर होटल खोला है वहीं बिष्टुपुर पोस्ट अॉफिस के सामने सड़क किनारे जूस की दुकान, वहीं शहर के कई जगहों पर एेसे ही अतिक्रमण किया है। इससे परेेशानी हो रही है। साथ ही जेएनएसी को राजस्व की भी क्षति हो रही है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन अौर जेएनएसी मौन है। शहर में पार्किंग अौर फुटपाथ पर अतिक्रमण का मामला केवल यहां का नहीं है। यह स्थिति शहर के विभिन्न बाजार अौर पर्किंग में है।
शहर के कई स्थानों पर फुटपाथ अौर पार्किंग में ठेला लगाकर फल, कपड़ा अौर घरेलू सामान की बिक्री की जा रही है। साथ ही कई स्थानों पर चाय-पकोड़ा के होटल व मोटरसाइकिल अौर वाहनों का पंक्चर बनाने की दुकान चल रही है। जानकारों की माने तो यहां से अतिक्रमण कर कारोबार कुछ दबंग लोगों के अलावा पुलिस अौर जेएनएसी की मिली भगत से संचालित हो रही है। इसको लेकर शहर के स्थायी दुकानदारों ने कई बार जेएनएसी से शिकायत भी की है। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। जब जिला प्रशासन की ओर से कड़े निर्देश जारी होते है तो जेएनएसी अौर पुलिस के द्वारा फुटपाथी दुकानदारों को हटाने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। फिर मामला शांत हो जाता है अौर धड़ल्ले से फुटपाथ अौर पर्किंग में अतिक्रमण कर दुकान सजाया जाता है।
लोगों ने कहा पार्किंग के बोर्ड पर कीमत व अन्य दी जाए जानकारी
डीबी स्टार की टीम ने साकची में वी2 मॉल किनारे लगे बोर्ड सहित कई जगहों की पड़ताल की तो लोगों ने बताया कि यहां पर बीते दिनों लगाए बोर्ड को भी हटा लिया गया है। यह बोर्ड जेएनएसी की ओर से हटाया है, वहीं अब जहां भी बोर्ड लगाए गए हैं उसपर 10 मिनट मुफ्त पार्किंग की जानकारी भी उपलब्ध नहीं है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। जरूरी है कि आम लोगों को पार्किंग संबंधी सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराया जाए।
अतिक्रमण से वाहनों के परिचालन में होती है परेशानी
 साकची के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फुटपाथ अौर पार्किंग में अतिक्रमण होने से वाहनों के परिचालन में काफी परेशानी होती है। लोगों को अपने वाहनों को पार्किंग से निकालना भी मुश्किल होता है। इसलिए शहर के फुटपाथ अौर पार्किंग से अतिक्रमण मुक्त होना चाहिए।
 विवेक चौधरी, लायंस क्लब झारखंड के उप डिस्ट्रिक चेयर पर्सन
खुले में दुकान खोलना गलत टैंक रोड से शीघ्र हटेगा अतिक्रमण
 जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अंतर्गत फुटपाथ अौर पार्किंग में जहां भी अतिक्रमण है उसे शीघ्र हटाया जाएगा। जहां तक टैंक रोड में पार्किंग में होटल खोलने की बात है तो उसे शुक्रवार को हटाया जाएगा। हमारी कोशिश है कि आम लोगों को दिक्कत ना हो।
 कृष्णा कुमार, विशेष कार्यपालक पदाधिकारी, जेएनएसी
शहर में फुटपाथ अौर पार्किंग में अतिक्रमण बड़ी समस्या
 शहर में फुटपाथ व पार्किंग में अतिक्रमण बड़ी समस्या है। नागरिक सुविधा के मद्देनजर शहर के फुटपाथ व पार्किंग से अतिक्रमण हटना चाहिए। कई साल से फुटपाथ पर अतिक्रमण हटता है और फिर दोबारा अतिक्रमण होता है। इससे स्थायी दुकानदारों व शहरवासियोंको परेशानी हो रही है।
 अालोक चौधरी, अध्यक्ष, जमशेदपुर चैंबर अॉफ कॉमर्स
कहां है फुटपाथ अौर पार्किंग में कब्जा: साकची के टैंक रोड, कालीमाटी रोड, अाई हॉस्पिटल, साकची बाजार, बिष्टुपुर प्रधान डाक घर के पास मेन रोड, काली मंदिर रीगल मैदान के पास, कमानी सेंटर के पास, एचडीएफसी बैंक के पास, जुगसालई बाटा चौक रोड, घोड़ा चौक, बारीडीह बाजार, बर्मामाइंस बाजार, कदमा बाजार, सोनारी बाजार, मानगो, डिमना रोड
लोगों ने कहा- साकची में जेएनएसी ने हटा दिए पार्किंग शुल्क के बोर्ड, मुफ्त पार्किंग की भी जानकारी नहीं
साकची में पार्किंग स्टैंड में खोली दुकान।
विशेष पदाधिकारी ने कहा- जेएनएसी के अंतर्गत फुटपाथ व पार्किंग में जहां अतिक्रमण है उसे शीघ्र ही हटाया जाएगा
साकची में लगाया गया बोर्ड हटाया