मद्यपान केे नुकसान के बारे में बताया
गालूडीह | गुरूवार काे उल्दा स्थित न्यू विजडम एकेडमी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों के बीच घरेलू हिंसा व मद्यपान से हाेने वाले नुकसान काे लेकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्कूल के अभिभावकों काे जानकारी देते हुए बताया गया कि किस प्रकार से घरेलू हिंसा व मद्यपान बच्चों के भविष्य काे प्रभावित कर गलत दिशा में ले जाने का काम करता है।