न्यूवोको में कारखाना निरीक्षक करेंगे जांच
जमशेदपुर| न्यूवोको विस्टास काॅर्प लिमिटेड में श्रम कानून के उल्लंघन को लेकर कारखाना निरीक्षक से की गई शिकायत की जांच होगी। जमशेदपुर के कारखाना निरीक्षक विनीत कुमार सिंह ने बताया कि ज्ञापन सौंपकर शिकायत की थी। वे शिकायतों का अध्ययन के बाद जांच कर कार्रवाई करेंगे। कांग्रेस के जिला सचिव चंदन पांडेय ने कारखाना निरीक्षक को कंपनी में हो रही नियमों की अवहेलना की शिकायत की थी।