टाटा कमिंस के मृत कर्मचारी आनंद किशोर के परिजनों को एक करोड़ तक की मिलेगी मदद
टाटा कमिंस यूनियन ने मदद का दिया भरोसा
सड़क दुर्घटना में मृत टाटा कमिंस के कर्मचारी आनंद किशोर के परिजनों को एक करोड़ रुपए तक की सहायता मिलेगी। टाटा कमिंस कंपनी में कर्मचारियों के लिए हुए ग्रुप इंश्योरेंस सिस्टम (जीआईएस) के तहत मृतक के परिजनों को 70 लाख रुपए तक की मदद मिलेगी। वहीं मित्र सहयोग योजना के तहत 20 लाख रुपए मिलेंगे। इसके साथ परिजनों को 20 महीने के डीए और बेसिक की एकमुश्त राशि मिलेगी। मृतक के नॉमिनी को रिटायरमेंट तक डीए और बेसिक की 50 फीसदी राशि मिलेगी। टाटा कमिंस वर्कर्स यूनियन नेता एहसान अहम सिराजी, रमाकांत करुआ और सुरेन्द्र लाल ने मृतक के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी और मदद का पूरा भरोसा दिलाया।