पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमजीएम में दुष्कर्म मामले में एसएसपी से मिला फेडरेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर के नेतृत्व में एसएसपी अनूप बिरथरे से मुलाकात की। इस दौरान एमजीएम हॉस्पिटल में हुए बलात्कार के मामले में एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने और बलात्कार की घटना को अफवाह बताकर साक्ष्य छुपाने के आरोपियों पर धारा 201 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की। इस दौरान सतनाम सिंह गंभीर ने इस मामले का एसएसपी द्वारा स्वत संज्ञान लेकर मामले काे उजागर की प्रशंसा की। प्रतिनिधिमंडल में सरबजीत सिंह, मंजीत सिंह, बलजीत सिंह, मनमीत लुथरा, जसपाल सिंह, सुरजीत सिंह व इंदरपाल सिंह शामिल थे।

खबरें और भी हैं...